फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में करवट बदलेगा माैसम, इस दिन से कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Sat, 18 Oct 2025 06:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

प्रदेश के कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। माैसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम करवट बदल सकता है। 
विज्ञापन
हिमाचल माैसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। माैसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम करवट बदल सकता है। वहीं बीते 24 घंटों के दाैरान सुंदरनगर में घना कोहरा दर्ज किया गया जिससे दृश्यता 100 मीटर तक रही। शनिवार को राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में माैसम साफ रहा। उधर, ऊना में  अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पारा चढ़ने से मैदानी जिलों में ठंडक कम हुई है।

विज्ञापन

जानिए 24 अक्तूबर तक कैसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 21 अक्टूबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से 21 और 22 अक्तूबर को राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। इस दाैरान चंबा, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति जिले में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 18 से 20 और 23-24 अक्तूबर को पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.0, सुंदरनगर 12.0, भुंतर 10.3, कल्पा 5.2, धर्मशाला 11.8, ऊना 14.0, नाहन 16.5, केलांग 0.8, पालमपुर 11.0, सोलन 11.2, मनाली 7.2, कांगड़ा 13.5, मंडी 14.0, बिलासपुर 16.2, हमीरपुर 13.8, जुब्बड़हट्टी 14.2, कुफरी 12.5, कुकुमसेरी 2.0, नारकंडा 9.5, भरमाैर 10.8, रिकांगपिओ 8.4, पावंटा साहिब 20.0, देहरा गोपीपुर 17.0, ताबो 3.4 व बजाैरा में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 33.0
नेरी 30.8
बिलासपुर 31.9
कांगड़ा 30.1
हमीरपुर 30.1
सोलन 29.0
नाहन 29.0
मंडी 26.4
शिमला 24.0
मनाली 21.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें