फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: 14 तक मौसम साफ, 15-16 को बारिश-बर्फबारी के आसार

Sat, 12 Feb 2022 05:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 12.4, कल्पा में माइनस 1.5, मनाली में माइनस 2.0, सोलन में 0.6, भुंतर में 1.1, सुंदरनगर में 1.3, शिमला में 6.8 और धर्मशाला में 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 14 फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 15 और 16 फरवरी को मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 16 फरवरी तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन


शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 24.9, बिलासपुर में 23.0, धर्मशाला-सोलन में 22.2, हमीरपुर में 21.8, सुंदरनगर में 21.9, कांगड़ा में 21.5, चंबा में 20.2, नाहन में 19.0, शिमला में 15.2, डलहौजी में 9.5, कल्पा में 7.5 और केलांग में माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 

शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 12.4, कल्पा में माइनस 1.5, मनाली में माइनस 2.0, सोलन में 0.6, भुंतर में 1.1, सुंदरनगर में 1.3, शिमला में 6.8 और धर्मशाला में 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें