फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: तुर्की में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे लाहौल स्पीति के शिवेन

Sat, 12 Feb 2022 05:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)

सार

भारत के चयनित सात एमटीबी एथलीट कैंप में भाग लेंगे। शिवेन ने साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का आभार जताया है। शिवेन ने बताया कि तुर्की में दो महीने के ट्रेनिंग कैंप से उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
तुर्की पहुंची भारतीय टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के चुलिंग गांव के साइकिलिस्ट शिवेन एक बार फिर तुर्की में भारतीय एमटीबी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। शिवेन 2019 से अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए वह बेहद उत्साहित हैं। शिवेन 2 बार नेशनल चैंपियन रहे हैं।

विज्ञापन


नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश के लिए सात मेडल जीत चुके हैं। शिवेन हिमाचल और लाहौल-स्पीति में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत हैं। युवाओं को भी खेल के प्रति जागरूक करते हैं। भारतीय टीम तुर्की में दो महीने के विशेष प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना हो गई है। इसमें खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष अनुभव मिलेगा। 

भारत के चयनित सात एमटीबी एथलीट कैंप में भाग लेंगे। शिवेन ने साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का आभार जताया है। शिवेन ने बताया कि तुर्की में दो महीने के ट्रेनिंग कैंप से उन्हें आगे की प्रतियोगिताओं के लिए काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


शिवेन के चयन पर प्रदेश साइकिल एसोसिएशन और लाहौल-स्पीति साइकिल एसोसिएशन ने भी खुशी जताई है। लाहौल-स्पीति साइकिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील ने बताया कि शिवेन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे और इससे साइकिलिंग के प्रति जिले के युवाओं की रुचि बढ़ेगी। तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने शिवेन को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें