हिमाचल प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय भागों में तीन दिन बारिश की संभावना है। वहीं इस दौरान उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 12 से 14 जून तक निचले, मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना 39.8
चंबा 36.5
कांगड़ा 36.1
बिलासपुर 36.0
मंडी 35.2
नाहन 35.0
सोलन 33.0
धर्मशाला 33.0
शिमला 27.4