हिमाचल प्रदेश के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 8 जनवरी की रात से सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में 9 और 10 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। हालांकि, सुबह जारी मौसम बुलेटिन में 8 जनवरी को भी कुछ भागों में मौसम खराब बताया गया था।
11 जनवरी से मौसम साफ रहने के आसार हैं। उधर, मैदानी क्षेत्रों में 6 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। अगले दो दिनों के दौरान मंडी, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, सिरमौर (पांवटा साहिब और धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी और नालागढ़) में सुबह के समय अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी गई है। वहीं, शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में मौसम साफ बना रहा। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा पड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार सुबह ऊना, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन व सिरमौर के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा।
क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में
शिमला 4.0
सुंदरनगर 0.5
भुंतर -0.9
कल्पा -1.8
धर्मशाला 6.2
ऊना 1.5
नाहन 6.6
पालमपुर 3.0
सोलन 1.0
कांगड़ा 3.7
मंडी 0.5
चंबा 3.0
डलहौजी 4.1
जुब्बड़हट्टी 5.2
कुफरी 3.5
कुकुमसेरी -11.2
नारकंडा 1.9
रिकांगपिओ 0.2
सेऊबाग 0.0
धौलाकुआं 5.7
बरठीं 0.6
समदो -6.1
पांवटा साहिब 7.0
सराहन 2.5
देहरागोपीपुर 6.0
अधिकतम तापमान
शुक्रवार को सुंदरनगर में अधिकतम तापमान 19.5, ऊना 14.2, सोलन 17.6, कांगड़ा 20.5, धर्मशाला 18.5, चंबा 18.9, नाहन 18.0, भुंतर 18.6, मंडी 16.8, रिकांगपिओ 14.8, शिमला 13.8, कल्पा 11.9, डलहौजी 9.4, कुकुमसेरी 8.7, नारकंडा 10.5 और समदो में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।