कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 13.2, सुंदरनगर 15.9, भुंतर 13.9, कल्पा 7.0, धर्मशाला 16.0, ऊना 16.4, नाहन 18.9, केलांग 3.9, पालमपुर 13.0, सोलन 16.0, मनाली 10.2, कांगड़ा 15.8 , मंडी 18.3, बिलासपुर 19.1, चंबा 15.3, डलहाैजी 15.3, कुकुमसेरी 4.2, कसाैली 16.2, समदो 9.3, देहरा गोपीपुर 19.0 व सैंज में 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पोस्ट मानसून सीजन में सामान्य से 93 फीसदी कम बारिश
पोस्ट मानसून सीजन में 1 से 9 अक्तूबर तक राज्य में सामान्य से 93 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के दाैरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, किन्नाैर, कुल्लू, लाहाैल-स्पीति, शिमला, सिरमाैर व सोलन में बारिश हुई ही नहीं। कांगड़ा में सामान्य से 92, मंडी 48 व ऊना में 8 फीसदी कम बारिश हुई।