फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में कल से छह दिन माैसम साफ रहने के आसार, इस महीने 93 फीसदी कम बरसे बादल

Wed, 09 Oct 2024 01:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज मध्य व उच्च पर्वतीय स्थानों पर कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। 10 से लेकर 15 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
हिमाचल का माैसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में आगामी छह दिनों तक माैसम साफ रहने के आसार हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार आज मध्य व उच्च पर्वतीय स्थानों पर कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। 10 से लेकर 15 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। आज मंडी, शिमला व सिरमाैर जिले में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। प्रदेश की राजधानी शिमला में भी आज हल्के बादल छाए हुए हैं। 

विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 13.2, सुंदरनगर 15.9, भुंतर 13.9, कल्पा 7.0, धर्मशाला 16.0, ऊना 16.4, नाहन 18.9, केलांग 3.9, पालमपुर 13.0, सोलन 16.0, मनाली 10.2, कांगड़ा 15.8 , मंडी 18.3, बिलासपुर 19.1, चंबा 15.3, डलहाैजी 15.3, कुकुमसेरी 4.2, कसाैली 16.2, समदो 9.3, देहरा गोपीपुर 19.0 व सैंज में 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

पोस्ट मानसून सीजन में सामान्य से 93 फीसदी कम बारिश
पोस्ट मानसून सीजन में 1 से 9 अक्तूबर तक राज्य में सामान्य से 93 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि के दाैरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, किन्नाैर, कुल्लू, लाहाैल-स्पीति, शिमला, सिरमाैर व सोलन में बारिश हुई ही नहीं। कांगड़ा में सामान्य से 92, मंडी 48 व ऊना में 8 फीसदी कम बारिश हुई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें