बुधवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32.2, नेरी में 32.8, भुंतर में 30.6, कांगड़ा में 30.5, चंबा में 29.8, मंडी में 29.2, सोलन में 29.0, नाहन में 27.6, धर्मशाला में 27.0, मनाली में 22.2, शिमला में 21.8, कल्पा में 21.2 और केलांग में 19.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, मंगलवार रात को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 2.9, केलांग में 3.8, कल्पा में 5.1, समदो में 6.5, मनाली में 8.9, सोलन में 11.5, शिमला में 11.6, ऊना में 14.2, धर्मशाला में 14.8, कांगड़ा-मंडी में 15.1, बिलासपुर में 15.3 और नाहन में 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।