फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में छह दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार, केलांग का पारा 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Tue, 24 Oct 2023 07:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश में छह दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना रहा। धूप खिलने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
हिमाचल में मौसम साफ रहने के आसार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में छह दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना रहा। धूप खिलने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 25 से 30 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। ऊना में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


प्रमुख स्थानों का न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 9.4, सुंदरनगर 8.3, भुंतर 7.4, कल्पा 2.2, धर्मशाला 13.4, ऊना 11.2, नाहन 15.1, केलांग 0.7,    पालमपुर 10.0, सोलन 7.0, मनाली 5.3, कांगड़ा 11.4, मंडी 8.9, बिलासपुर 12.5, चंबा 10.2, डलहौजी 10.0, जुब्बड़हट्टी 11.9, कुफरी 9.0, कुकुमसेरी 0.8, नारकंडा 4.8, रिकांगपिओ 5.1, सेऊबाग 6.0, धौलाकुआं 12.8, बरठीं 10.4, मशोबरा 8.0,सराहन 7.0 और देहरागोपीपुर में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

अधिकतम तापमान
ऊना में अधिकतम तापमान 31.6, शिमला 21.0, सुंदरनगर 28.7, कल्पा 17.5, धर्मशाला 27.0, नाहन 27.0, केलांग 13.0, सोलन 26.5, मनाली 20.3, कांगड़ा 29.1, मंडी 27.2, बिलासपुर 29.7, चंबा 27.9, डलहौजी 16.9, जुब्बड़हट्टी 22.8, कुफरी 14.6, रिकांगपिओ 21.4, धौलाकुआं 29.6, बरठीं 29.2 और मशोबरा में 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें