हिमाचल प्रदेश में पांच दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 21 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, 22 दिसंबर को मध्य च उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं, शनिवार को राजधानी शिमला व अन्य भागों में मौसम साफ बना रहा।
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 5.4, सुंदरनगर माइनस 0.4, भुंतर माइनस 1.0, धर्मशाला 5.4, ऊना 2.2, नाहन 7.2, पालमपुर 3.0, सोलन 1.0, कांगड़ा 4.6, मंडी 0.1, चंबा 2.0, डलहौजी 5.3, जुब्बड़हट्टी 6.8, कुफरी 5.9, नारकंडा 3.5, रिकांगपिओ 0.4, सेऊबाग 1.0, धौलाकुआं 5.3, बरठीं 2.4, समदो माइनस 3.5, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 3.5 और देहरागोपीपुर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 15.0, सुंदरनगर 21.0, भुंतर 18.5, कल्पा 13.1, धर्मशाला 18.0, ऊना 24.2, नाहन 18.1, केलांग 7.7, सोलन 21.0, कांगड़ा 21.2, मंडी 18.6, चंबा 18.2, डलहौजी 11.1, जुब्बड़हट्टी 16.9, कुफरी 10.3, कुकुमसेरी 12.6, नारकंडा 10.7, भरमौर 5.2, रिकांगपिओ 15.8, सेऊबाग 11.1, धौलाकुआं 21.4, बरठीं 20.3 और समदो में 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।