फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से करवट बदलेगा माैसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार

Mon, 03 Nov 2025 04:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

 पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम के करवट बदलने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
हिमाचल में माैसम बिगड़ने के आसार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से माैसम के करवट बदलने के आसार हैं। राज्य के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उधर, सोमवार सुबह राज्य के कुछ हिस्सों में कोहरा छाया रहा। सुंदरनगर में मध्यम व बिलासपुर में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। ऊना के कुछ इलाकों में भी कोहरे का असर रहा। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में माैसम साफ बना रहा।

विज्ञापन

नवंबर में ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के कई भागों में 4 और 5 नवंबर को हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 6 से 9 नवंबर तक पूरे प्रदेश में माैसम साफ बने रहने का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार नवंबर के दाैरान राज्य के निचले और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों के अधिकांश हिस्सों में बारिश  सामान्य रहने की संभावना है। राज्य के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों के कई हिस्सों में सामान्य से कम रहने की संभावना है।

तापमान में बदलाव की संभावना
वहीं अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उसके बाद अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसी तरह अधिकतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने के आसार हैं। 
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 12.4, सुंदरनगर 10.5, भुंतर 9.0, कल्पा 5.0, ऊना 14.2, नाहन 13.1, केलांग 0.1, पालमपुर 9.0, सोलन 9.4, मनाली 5.4, कांगड़ा 12.8, मंडी 13.6, हमीरपुर 11.9, कुफरी 9.5, कुकुमसेरी -1.5, नारकंडा 7.2, भरमाैर 9.2, रिकांगपिओ 8.1, सेऊबाग 7.4, कसाैली 13.1, पांवटा साहिब 18.0, देहरा गोपीपुर 14.0, ताबो -0.1 व बजाैरा में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें