नवंबर में सामान्य से 70 फीसदी कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 1 से 22 नवंबर तक प्रदेश में सामान्य से 70 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। इस अवधि में सामान्य वर्षा 10.6 मिलीमीटर के मुकाबले केवल 3.1 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। बिलासपुर, हमीरपुर, सिरमौर और ऊना में इस अवधि के दौरान बारिश दर्ज नहीं हुई। कांगड़ा में 0.1 मिलीमीटर, मंडी में 0.2 मिलीमीटर, सोलन में 0.5 मिलीमीटर, कुल्लू में 0.6 मिलीमीटर और शिमला में 1.1 मिलीमीटर बारिश हुई।