14 जनवरी तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 14 जनवरी तक माैसम साफ बना रहेगा। वहीं आगामी 12 जनवरी तक सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में सुबह और देर रात के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। वहीं कुछ भागों में आज और कल शीतलहर चलने का येलो अलर्ट है। आज राजधानी शिमला अन्य भागों में धूप खिली हुई है। उधर, सोलंगनाला से लेकर अटल टनल व कोकसर में बर्फ देखने बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। बारिश नहीं होने से पहाड़ी भागों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ठिठुरन बढ़ गई है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 2.2, सुंदरनगर -0.6, भुंतर -1.3, कल्पा -3.6, धर्मशाला 3.5, ऊना 6.0, नाहन 4.8, पालमपुर 0.0, सोलन -1.8, मनाली -1.4, कांगड़ा 0.6, मंडी 1.0, बिलासपुर 2.5, हमीरपुर 1.4, जुब्बड़हट्टी 4.0, कुफरी -0.8, कुकुमसेरी -11.2, नारकंडा -1.6, रिकांगपिओ -1.3, सेऊबाग -1.5, बरठीं 3.1, कसाैली 3.8, पांवटा साहिब 7.0, सराहन 4.3, देहरागोपीपुर 6.0, ताबो -8.9, नेरी 3.5, व बजाैरा में -0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
बर्फ के दीदार के लिए अटल रोहतांग टनल में उमड़े सैलानी
बर्फ के दीदार के लिए पर्यटक अटल टनल रोहतांग पहुंच रहे हैं। हालांकि, क्षेत्र में अधिक बर्फबारी नहीं हुई है। लेकिन पिछले दिनों हुई हल्की बर्फबारी से चोटियों पर सफेद चादर बिछी है। ऐसे में अब पर्यटक वाहनों में रोहतांग टनल पहुंचकर कर बर्फ के दीदार कर रहे हैं।