फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में हुई तबाही मचाने वाली बारिश, तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट

Thu, 01 Aug 2024 08:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

 प्रदेश के कई भागों में बुधवार रात को तबाही मचाने वाली बारिश हुई। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से कुछ स्थानों पर 1 व 2 अगस्त के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
बादल फटने से मंडी के  थलटूखोड़ में तबाही। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बुधवार रात को तबाही मचाने वाली बारिश हुई। प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच 31 जुलाई रात 10:00 बजे से 1 अगस्त सुबह 5:00 बजे तक 37.7 मिलीमीटर बारिश हुई। प्रदेशभर में सात घंटों में सामान्य से 305 फीसदी अधिक बादल बरसे। बादल फटने से 50 लोग अभी लापता हैं। अब तक पांच शव बरामद हुए हैं। करीब चार पुल व 15 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सात घंटों में 305 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है।

विज्ञापन

कहां कितनी बारिश, कई क्षेत्रों में बाढ़ का जोखिम
पालमपुर में 212.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जोगिंद्रनगर में 161.0 , धर्मशाला 183.2, बैजनाथ 135.0, सुजानपुर टिहरा 142.0, नादाैन 103.5, पांवटा साहिब में 121.2, शिमला 64.6, भुंतर 44.8, नाहन 98.9, सोलन 69.4, कांगड़ा 150.7, सैंज 61.0 और  कुफरी में 84.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, चंबा और सिरमौर जिले के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम बाढ़ का जोखिम होने की संभावना है।

इन जिलों के लिए रेड अलर्ट
माैसम विभाग की ओर से राज्य में गुरुवार से शुक्रवार सुबह तक कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार कुल्लू, मंडी व कांगड़ा जिले के कुछ स्थानों पर भारी बारिश का रेड अलर्ट है। अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश के कई भागों में 7 अगस्त तक बारिश का दाैर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से  शुक्रवार सुबह तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उन्होंने लोगों से इस दौरान एहतियात बरतने और नदी-नालों के करीब न जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को सुदृढ़ किया गया है और प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए आवश्यक उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं।

जिला स्तर पर आपातकालीन नंबर जारी
हिमाचल सरकार की ओर से आपदा में 24 घंटे जनता की मदद के लिए जिला स्तर पर टीम बनाई गई है। सीएम सुक्खू ने कहा कि टीम किसी भी आपात स्थिति में लोगों की मदद करेगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आपदा निगरानी के लिए 13 स्थानों पर राज्य आपातकालीन केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से सभी संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। 
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.8, सुंदरनगर 22.1, भुंतर 18.6, कल्पा 16.0, धर्मशाला 18.7, ऊना 23.2, नाहन 23.3, केलांग 13.1, पालमपुर 18.0, सोलन 20.4, मनाली 17.3, कांगड़ा 21.0, मंडी 23.3, बिलासपुर 23.6, हमीरपुर 25.1, चंबा 24.2, जुब्बड़हट्टी 19.5, कुफरी 15.3, रिकांगपिओ 19.8, धाैलाकुआं 25.2, कसाैली 18.1, पांवटा साहिब 25.0, देहरा गोपीपुर 26.0 व सैंज में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें