फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में बिगड़ा मौसम, चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में बारिश के साथ हल्की ओलावृष्टि

Tue, 12 Mar 2024 07:30 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मौसम बिगड़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के अधिकतर स्थानों पर 13 मार्च को बारिश का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन
शिमला में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के कई भागों में मौसम बिगड़ गया है। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी व अन्य कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के अधिकतर स्थानों पर 13 मार्च को बारिश का पूर्वानुमान है। ऊंचाई वाले भागों में बर्फबारी के आसार हैं। 14 मार्च को भी मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर मौसम खराब रहने की संभावना है। वहीं, राजधानी शिमला में मंगलवार शाम से गरज के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। बारिश-बर्फबारी से तापमान में फिर गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज भटियात, धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ, जोगिंदरनगर, रिवालसर, गोहर, करसोग, सरकाघाट, सुंदरनगर), सुन्नी, नालदेहरा, कुफरी, चायल, राजगढ़, संगड़ाह, शिलाई आदि स्थानों पर ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। मंडी जिले के कई भागों में भी बारिश दर्ज की गई। 15 मार्च से पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने के आसार हैं।

विज्ञापन

मार्च में सामान्य से 119 फीसदी अधिक बरसे बादल
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 1 से 12 मार्च तक 45.2 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। मार्च 2024 में इस अवधि के दौरान 99 मिलीमीटर बारिश हुई। बिलासपुर से सामान्य से 160 फीसदी, चंबा 73, हमीरपुर 118, कांगड़ा-किन्नौर 72, कुल्लू 182, लाहौल-स्पीति131, मंडी 126, शिमला 154, सिरमौर 283, सोलन 60 और ऊना में 81 फीसदी अधिक बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि मंगलवार रात से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 मार्च तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 7.2, सुंदरनगर 10.1, बरठीं 9.3, कल्पा 0.0, धर्मशाला 12.1, ऊना 10.6, नाहन 13.1, पालमपुर 9.5, सोलन 7.5, मनाली 4.9, कांगड़ा 13.0, मंडी 10.3, बिलासपुर 11.4, चंबा 11.3, डलहौजी 4.2, जुब्बड़हट्टी 10.0, कुफरी 4.7, कुकुमसेरी -4.1, नारकंडा 1.7, भरमौर 3.7, रिकांगपिओ 3.5, सेऊबाग 8.5, धौलाकुआं 11.3, बरठीं 9.5, पांवटा साहिब 12.0, सराहन 7.5 और देहरागोपीपुर में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

16 घंटे बाद बहाल हुआ मनाली-केलांग मार्ग
सिस्सू में सेल्फी प्वाइंट के पास भूस्खलन के चलते बाधित हुआ मनाली-केलांग मार्ग 16 घंटे बाद बहाल हो गया है। सोमवार देर रात से भूस्खलन के चलते मंगलवार दोपहर तक बंद रही। सूचना मिलने के बाद बीआरओ की मशीनरी सड़क बहाल करने में जुटी। 16 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सड़क को बहाल किया गया। इससे लाहौल के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि लाहौल-स्पीति प्रशासन ने सड़क पर फिसलन को लेकर वाहनों की आवाजाही का समय निर्धारित किया है। सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे केवल फोर बाई फोर वाहन मनाली-केलांग सड़क पर चल सकेंगे।

बर्फबारी से पांगी शीतलहर की चपेट में 
उधर, चंबा जिले में किलाड़ मुख्यालय में 10.16 से लेकर ऊपरी चोटियों में 20.32 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। क्षेत्र में बर्फबारी के बाद एक बार फिर से जनजातीय क्षेत्र पांगी शीतलहर की चपेट में आ गया है। कई पंचायतों में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कुल्लू व लाहौल की चोटियों पर हिमपात
 कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। रोहतांग दर्रा में 30 सेंटीमीटर, कोकसर15, सिस्सू 10 सेंटीमीटर, अटल टनल नॉर्थ पोर्टल 12, गोंधला में 10 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फ गिरी है। चंद्राघाटी के तमाम क्षेत्रों में 10 से 12 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ। 
विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम तापमान
 प्रदेश में मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.4, कांगड़ा 27.0, मंडी 27.2, बिलासपुर 26.9, सुंदरनगर26.5, चंबा 23.7, सोलन 23.0, धर्मशाला 22.3, नाहन 22.9, शिमला18.1, भुंतर 20.8, मनाली13.3, कल्पा 12.1, डलहौजी 9.1 और केलांग में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें