हिमाचल प्रदेश में 11 दिसंबर से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के सभी भागों में 10 दिसंबर को मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। जबकि 11 व 12 दिसंबर को मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। 13 दिसंबर से फिर सभी भागों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। ऊना, सोलन और मंडी से अधिक शिमला का न्यूनतम तापमान चल रहा है। शिमला में रात का तापमान बीते एक-दो दिनों से लगातार बढ़ा है।
न्यूनतम तापमान
समधो में न्यूनतम तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसी तरह शिमला में 7.2, सुंदरनगर 3.2, भुंतर 2.0, कल्पा 0.4, धर्मशाला 10.2, ऊना 5.8, नाहन 11.7, पालमपुर 6.0, सोलन 5.0, मनाली 1.4, कांगड़ा 7.7, मंडी 3.5, चंबा 4.9, जुब्बडहट्टी 8.8, कुफरी 5.8, नारकंडा 3.6, रिकांगपिओ 3.3, सेऊबाग 2.0, धौलाकुआं 8.0, बरठीं 6.5, सराहन 4.5 और देहरागोपीपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 15.5, सुंदरनगर 24.3, भुंतर 23.1, कल्पा 15.3, धर्मशाला 22.0, ऊना 25.8, नाहन 23.3, केलांग 6.6, सोलन 20.8, मनाली 15.0, कांगड़ा 24.8, मंडी 20.7, चंबा 23.5, डलहौजी 10.3, जुब्बड़हट्टी 18.0, कुफरी 11.2, कुकुमसेरी 10.9, नारकंडा 10.3, रिकांगपिओ 17.4, सेऊबाग 10.9, धौलाकुआं 24.9, बरठीं 23.4 और समधो में 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।