फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल के चार जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, जानिए एक सप्ताह तक कैसा रहेगा माैसम

Fri, 21 Mar 2025 06:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

बर्फबारी से लाहौल घाटी और कुल्लू में करीब 99 सड़कें अभी भी ठप हैं। इन दोनों जिलों में मौसम साफ होने के बाद भी दुश्वारियां बरकरार हैं। 
विज्ञापन
बर्फ से ढका अटल टनल रोहतांग का साउथ पोर्टल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

  केंद्रीय रक्षा मंत्रालय के रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा के साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख इलाके में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। उधर, बर्फबारी से लाहौल घाटी और कुल्लू में करीब 99 सड़कें अभी भी ठप हैं। इन दोनों जिलों में मौसम साफ होने के बाद भी दुश्वारियां बरकरार हैं। वहीं राज्य में  अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आगामी दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है। धाैलाकुआं में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

ये भी पढ़ें: Vimal Negi: लिफ्ट के पास सरकारी गाड़ी छोड़ टैक्सी से बिलासपुर गए थे विमल, जानें अभी तक की जांच में क्या मिला
विज्ञापन

जानिए 26 मार्च तक कैसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 21 मार्च को लाहौल-स्पीति, किन्नाैर और चंबा जिले में अलग-अलग स्थानों हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 24 मार्च को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 26 और 27 मार्च को लाहौल-स्पीति, किन्नाैर, चंबा, कांगडा और कुल्लू जिले के अलग-अलग स्थानों फिर हल्की बारिश-बर्फबारी संभावना है। वहीं अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान  में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं। 22 से 25 मार्च तक सभी भागों में माैसम साफ रहने के आसार हैं। 
ये भी पढ़ें: Himachal: पिन पर्वती नदी में डूबने से दो आईटीआई प्रशिक्षुओं की माैत, गोताखोरों ने निकाले शव

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 10.0, सुंदरनगर 8.4, भुंतर 5.5, कल्पा -0.2, धर्मशाला 5.2, नाहन 12.5, केलांग -4.6, पालमपुर 8.0, सोलन 7.6, मनाली 3.1, कांगड़ा 9.8, मंडी 9.4, बिलासपुर 8.9, चंबा 8.2, डलहाैजी 8.2, कुफरी 4.3, कुकुमसेरी -2.0, भरमाैर 7.0, सेऊबाग 4.6, बरठीं 7.7, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 6.3, ताबो -4.7 व नेरी में 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
धाैलाकुआं 30.9
बिलासपुर 29.8
कांगड़ा 28.8
सुंदरनगर 28.5
मंडी 27.0
नाहन 27.9
सोलन 27.0
बरठीं 28.6
चंबा 24.6
भुंतर 26.0
धर्मशाला 25.1
 
विज्ञापन

मार्च में सामान्य से पांच फीसदी कम बारिश
माैसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 1 से 21 मार्च तक सामान्य से पांच फीसदी कम बारिश हुई है। इस अवधि के लिए 79.9 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया, लेकिन वास्तव में 75.6 मिलीमीटर बारिश ही हुई। बिलासपुर में सामान्य से 17, चंबा 39, हमीरपुर 21, कांगड़ा 17,  किन्नाैर 7, लाहाैल-स्पीति 23, सिरमाैर 7, सोलन 21 व ऊना में 52 फीसदी कम बारिश हुई। वहीं कुल्लू में सामान्य से 68, मंडी 52 व शिमला में 39 फीसदी अधिक बारिश हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें