जिला कांगड़ा में शुक्रवार को खराब मौसम होने के चलते इंडिगो और स्पाइस जेट की एक-एक विमान सेवा रद्द हो गई। सुबह 9:30 और दोपहर 1:00 बजे आने वाली ये दोनों विमान सेवाएं गगल एयरपोर्ट पर आसमान का चक्कर काट कर वापस हो गईं। धौलाधार की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी हुई है। जिला मुख्यालय धर्मशाला में भी दोपहर बाद बारिश हुई। मंडी जिले की ऊंची चोटियों पर भी हल्की बर्फबारी हुई है। ऊना में बारिश के चलते आलू की फसल को खेतों से निकालने का रुक गया है।
प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को भी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। दीपावली से धूप खिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शनिवार को कई क्षेत्रों में मौसम खराब बने रहने की संभावना जताई है। 12 नवंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
क्षेत्र बारिश(मिलीमीटर में)
डलहौजी 41
कांगड़ा 20
ऊना 17
सुंदरनगर 11
शिमला 10
मनाली 6
क्षेत्र बर्फबारी(सेंटीमीटर में)
रोहतांग दर्रा 15
कोकसर 10
ग्रांफू 9
अटल टनल 8