माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 से 24 मई के दौरान राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। 19,20, 23 व 24 मई को राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। जबकि 21 को उच्च और मध्य पर्वतीय, 22 मई को कुछ मैदानी भागों में भी बारिश हो सकती है।
शिमला में न्यूनतम तापमान 18.2, सुंदरनगर 18.5, भुंतर 15.4, कल्पा 9.8, धर्मशाला 18.1, ऊना 20.3, नाहन 19.9, केलांग 7.7, पालमपुर 18.0, सोलन 17.2, मनाली 11.6, कांगड़ा 19.7, मंडी 19.2, बिलासपुर 21.0, चंबा 16.7, जुब्बड़हट्टी 18.4, कुफरी 11.7, कुकुमसेरी 4.3, सेऊबाग 14.0, बरठीं 17.4, पांवटा साहिब 24.0, सराहन 11.9, देहरागोपीपुर 24.0, ताबो 9.2 व नेरी में 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ऊना में रविवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री, सोलन 37, सुंदरनगर 36.6, कांगड़ा 35.9, मंडी 35.2, नाहन 33.5, भुंतर 33.5, सोलन 33.2, धर्मशाला 33.1, मनाली 26.8 और शिमला में 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिमाचल प्रदेश में साल 2025 के दौरान सामान्य से दो दिन पहले 20 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंचा था। साल 2024 के मुकाबले मानसून सात दिन पहले प्रदेश में पहुंचा था। साल 2024 में 27 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। इस बार 25 जून तक मानसून हिमाचल में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।