इन जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना
उधर, 22 दिसंबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। 27 दिसंबर एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से राज्य के चंबा, लाहाैल-स्पीति व किन्नाैर जिले में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार 23 और 26 दिसंबर को ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। अन्य भागों में 26 दिसंबर तक माैसम साफ बना रहने की संभावना है।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 2.5, सुंदरनगर 1.6, भुंतर -1.0, कल्पा -3.5, धर्मशाला 5.5, ऊना 0.7, नाहन 6.1, पालमपुर 2.0, मनाली -1.1, कांगड़ा 4.4, मंडी 3.2, बिलासपुर 4.4, हमीरपुर 2.7, चंबा 2.4, जुब्बड़हट्टी 3.8, कुफरी 1.9, कुकुमसेरी -6.6, नारकंडा 5.7, भरमाैर 0.5, रिकांगपिओ -0.9, सेऊबाग -1.2, धाैलाकुआं 3.8, बरठीं 2.4, समदो -6.4, पांवटा साहिब 7.0, सराहन 4.3, देहरा गोपीपुर 5.0, ताबो -11.3 और बजाैरा में -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।