फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: हिमाचल में ठंड की दस्तक, कांगड़ा-मंडी समेत चार जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; शिमला में झमाझम बरसे बादल

Mon, 28 Sep 2026 01:34 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में मानसून की विदाई के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग के 28 सितंबर दोपहर 1 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई। 28 सितंबर को कई जगह बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। कांगड़ा, मंडी, किन्नौर और सिरमौर में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। वहीं 29 सितंबर के बाद मौसम में तेजी से सुधार आने और सप्ताह के बाकी दिनों में मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
सोमवार को शिमला में बारिश के दौरान छाता लिए गुजरते लोग। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के शिमला केंद्र की ओर से 28 सितंबर 2026 को दोपहर 1 बजे जारी राज्य दैनिक मौसम बुलेटिन में कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं, सोमवार को राजधानी शिमला में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। जिसके बाद बारिश भी हुई है जिससे ठंडक बढ़ गई है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक 28 सितंबर को राज्य में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना है। इसके बाद 29 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि सप्ताह के बाकी दिनों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।

कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में विशेष सतर्कता
जिलावार पूर्वानुमान में कांगड़ा में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश, जबकि मंडी और सिरमौर में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। किन्नौर में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश/बर्फबारी का अनुमान है।

मौसम विभाग ने भारी बारिश वाले संभावित इलाकों में लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है। ऐसे क्षेत्रों में भूस्खलन और जमीन धंसने, नदियों-नालों का जलस्तर बढ़ने और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। बारिश के कारण सड़कें फिसलन भरी होने और दृश्यता कम होने से वाहन चलाने में भी परेशानी हो सकती है।

किन्नौर और लाहौल-स्पीति में तेज हवाएं
28 सितंबर को किन्नौर और लाहौल-स्पीति में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

29 सितंबर के बाद मौसम साफ होने के संकेत
मौसम विभाग के सात दिन के पूर्वानुमान के अनुसार 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। 29 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने का अनुमान है।
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश हुई?
पिछले 24 घंटों में कांगड़ा एयरो में 7 सेंटीमीटर, धर्मशाला में 6 सेंटीमीटर, सांगला में 5 सेंटीमीटर और सराहन व कटौला में 4-4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। पांवटा, कल्पा और जोगिंदरनगर में 3-3 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

तापमान की बात करें तो आज सबसे कम न्यूनतम तापमान ताबो में 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले दिन सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना में 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने लोगों को भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने, नदी-नालों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, वाहन चलाते समय गति सीमा और ट्रैफिक संबंधी निर्देशों का पालन करने तथा मौसम संबंधी अलर्ट पर नजर रखने की सलाह दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें