जनवरी के 10 दिन हुई इतनी बारिश
राज्य में माैजूद विंटर सीजन में सामान्य से 85 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। राज्य में 1 से 10 जनवरी के लिए 18.7 फीसदी बारिश को सामान्य माना गया लेकिन वास्तव में 2.7 फीसदी बारिश ही दर्ज की गई। बिलासपुर में सामान्य से 88, चंबा 87, हमीरपुर 98, कांगड़ा 84, किन्नाैर 100, कुल्लू 100, लाहाैल-स्पीति 75, मंडी 85, शिमला 97, सिरमाैर 99 व सोलन में 60 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 2.6, सुंदरनगर -0.2, भुंतर -1.0, कल्पा -3.6, धर्मशाला 2.6, ऊना 2.2, नाहन 5.1, पालमपुर 0.5, सोलन -0.5, मनाली -1.1, कांगड़ा 2.0, मंडी 0.8, बिलासपुर 2.5, हमीरपुर 0.8, जुब्बड़हट्टी 5.5, कुफरी 2.1, कुकुमसेरी -10.9, नारकंडा 0.5, रिकांगपिओ -0.8, सेऊबाग -2.5, बरठीं -0.3, कसाैली 3.8, पांवटा साहिब 5.0, सेऊबाग 4.1, देहरागोपीपुर 5.0, ताबो 7.9, नेरी 5.9 व बजाैरा में -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
16 जनवरी तक ऐसा रहेगा माैसम
उधर, राज्य में बारिश-बर्फबारी के फिलहाल कोई आसार नहीं है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 16 जनवरी तक धूप खिली रहेगी। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी के कुछ भागों में 14 जनवरी तक सुबह और देर रात के समय घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कुछ भागों में शीतलहर का अलर्ट है। अगले 4-5 दिनों में राज्य में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे लगभग 2-5 डिग्री बढ़ने की संभावना है। अगले 5-6 दिनों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।
अधिकतम तापमान
शुक्रवार को शिमला में अधिकतम तापमान 14.2, धर्मशाला में 18.0, ऊना में 18.6, नाहन में 16.1, सोलन में 19.6, मनाली में 12.5, कांगड़ा में 19.1, मंडी में 19.6 और हमीरपुर में 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।