फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: न्यूनतम तापमान 11 डिग्री से कम, सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन; हिमाचल में इस दिन तक साफ रहेगा मौसम

Tue, 11 Nov 2025 01:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

राज्य के 23 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से केलांग, कुकुमसेरी व ताबो का न्यूनतम पारा माइनस में रहा।
विज्ञापन
शिमला में खिली धूप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में ठंड बढ़ती जा रही है। अधिकांश क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। इससे सुबह और शाम के समय ठिठुरन काफी बढ़ गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में शीतलहर का असर तेज हो गया है, जबकि मैदानों और घाटी क्षेत्रों में हल्का कोहरा छाने लगा है। लाहौल-स्पीति जिला के केलांग, ताबो और कुकुमसेरी में तापमान माइनस में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार रात से मंगलवार तड़के तक कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 3.1, ताबो में माइनस 2.5, केलांग में माइनस 2.2 और कल्पा में शून्य डिग्री रिकॉर्ड हुआ। तापमान में दर्ज हुई इस कमी से पानी के स्रोतों और नलों में पानी जमने लगा है। मंगलवार सुबह सुंदरनगर में मध्यम और बिलासपुर में हल्का कोहरा रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी सोमवार के मुकाबले दाे से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। राजधानी शिमला में मंगलवार को धूप खिली रहने से दिन में ठंड से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन सुबह और शाम के समय सर्द हवाएं लोगों को कंपकंपाने लगीं।

यहां न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 5.8, भुंतर में 4.9, नाहन में 8.8, नाहन में 11.1, पालमपुर में 5.5, सोलन में 5.3, मनाली में 3.7, कांगड़ा में 8.4, मंडी में 8.8, बिलासपुर में 10.5, हमीरपुर में 6.4, जुब्बड़हट्टी में 9.4, कुफरी में 6.5, नारकंडा में 3.9, भरमाैर में 6.1, रिकांगपिओ में 3.2, सेऊबाग में 3.8, बरठीं में 7.5, कसाैली में 11.1, सराहन में 8.8 और देहरा गोपीपुर में 8.0 डिग्र्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सिरमौर जिले का पांवटा साहिब एकमात्र ऐसा स्थान रहा, जहां रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि बाकी सभी स्थानों का तापमान 11 डिग्री से कम रहा। सर्दी बढ़ने से बाजारों में हीटर, ब्लोअर और गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है। वहीं, पर्यटन नगरी मनाली और शिमला में सैलानियों की आवाजाही में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

17 तक मौसम साफ
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 17 नवंबर तक माैसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। उधर, मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 27.6, कांगड़ा में 25.4, हमीरपुर में 26.0, मंडी में 24.8, सोलन में 24.5, नाहन में 26.0, और कसौली में 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें