फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांड तोड़ने वाले डॉक्टरों का मामला अब विजिलेंस को सौंपने की तैयारी

Mon, 02 Dec 2019 11:12 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल सरकार बांड तोड़कर बाहरी राज्यों में सेवाएं दे रहे डॉक्टरों का मामला विजिलेंस को सौंपने की तैयारी में है। नोटिस देने के बाद भी डॉक्टर न तो वापस लौट रहे हैं न ही बांड का पैसा सरकार के खजाने में जमा करा रहे हैं।

विज्ञापन


महज चार डॉक्टरों ने ही वापस लौटने का प्रोसेस पूछा है, जबकि ढाई दर्जन डॉक्टरों का सरकार को कोई जवाब नहीं आया है। हालांकि, यह डॉक्टर स्वास्थ्य विभाग की ब्रांच में फोन कर पैसा जमा कराने के लिए औपचारिकताएं पूरी करने की जानकारी हासिल कर रहे हैं।

अच्छे पैकेज के लिए ये डॉक्टर बांड तोड़कर बाहरी राज्य और विदेशों में सेवाएं दे रहे हैं। सरकार ने स्वास्थ्य महकमे से ऐसे डॉक्टरों का रिकॉर्ड मांग लिया है। बताया जा रहा है कि सरकार ने 15 चिकित्सकों के खिलाफ  कार्रवाई कर उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया है, जबकि पैसा जमा करने को उन्हें रिकवरी नोटिस जारी किए हैं। 34 डॉक्टर ऐसे हैं, जो बाहरी राज्यों में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


इन्होंने हिमाचल से पीजी की और कोर्स पूरा होने के बाद सेवाएं देने बाहरी राज्यों के अस्पतालों में चले गए। डॉक्टरों के पीजी करने पर सरकार 20 से ज्यादा लाखों रुपये खर्च करती है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आरडी धीमान ने कहा कि डॉक्टरों पर कार्रवाई संभव है। बांड तोड़कर बाहर गए डॉक्टरों का रिकार्ड ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें