हालांकि, इस बारे में नियमित मामला दर्ज नहीं किया। इस जांच से जयराम सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को पिछले साल ही बाहर कर दिया था। विजिलेंस का तर्क था कि पूर्व सीएम धूमल की संपत्ति उनकी अर्जित आय से मेल खाती है, जबकि अनुराग ठाकुर के खिलाफ जांच जारी रखी गई।
वीरभद्र सरकार में विजिलेंस के पास हुई शिकायत में अनुराग के खिलाफ विदेशों में भी संपत्ति होने के आरोप थे। विजिलेंस ने आरोपों की जांच के बाद पाया कि आरोप निराधार हैं। यूं तो विजिलेंस ने लोकसभा चुनाव के दौरान ही अनुराग के खिलाफ चल रही जांच बंद करने की संस्तुति करा दी थी। अब विजिलेंस मुख्यालय में इस जांच से जुड़ी सभी फाइलें बंद कर दी गई हैं।
जांच बंद करने की संस्तुति करीब छह माह पहले ही कर दी गई थी। सरकार की मंजूरी मिलने पर इसे बंद कर दिया गया है। - अनुराग गर्ग, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, विजिलेंस