फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीत सत्र: आउटसोर्स भर्ती मामले में सदन में घिर गई कांग्रेस

Fri, 13 Dec 2019 11:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर हरीश चंद्र, अमर उजाला, तपोवन (धर्मशाला)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

शीत सत्र के चौथे दिन सदन में प्रश्न काल के दौरान आउटसोर्स भर्ती का मामला उठाने वाली कांग्रेस खुद ही इस मुद्दे पर घिर गई। विपक्ष सरकार को आईपीएच विभाग की पेयजल योजनाओं में काम कर रहे अप्रशिक्षित कर्मचारियों या आउटसोर्स भर्ती पर घेरने की फिराक में थी। तीसरे दिन सदन में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के बाद पेयजल योजनाओं की खस्ताहालत के मामलों पर सबसे ज्यादा समय लगा था।

विज्ञापन


चौथे दिन सदन पानी पर गरमाया। नेता प्रतिपक्ष ने आउटसोर्स भर्ती को बंद करने की बात कही, उस पर आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने जवाब दिया कि आपकी सरकार ने आउटसोर्स की प्रथा शुरू की थी। उस समय आपको ठीक लगी और आज आप आउटसोर्स भर्ती को बंद करने की बात कर रहे हो। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आउटसोर्स भर्ती प्रथा को बंद करने की दिशा में योजना बना रही है। 

स्पीकर ने भी ली चुटकी
वहीं, स्पीकर डॉ राजीव बिंदल ने भी इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री की ओर इशारा कर चुटकी की कि आप अच्छा काम शुरू कर गए हैं तो यह यही कह रहे हैं। बिंदल ने यह बात मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की ओर से इस बारे में तंज कसने के बाद कही।
विज्ञापन


जगत सिंह ने जब कहा कि संक्षिप्त में जवाब दें, मंत्री बोले- रामलाल से पूछें 
आईपीएच विभाग की स्कीमों पर जब मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का जवाब लंबा खिंचता नजर आया तो इस पर किन्नौर के कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी बोले कि मंत्री जवाब को संक्षिप्त करें। इस पर मंत्री महेंद्र सिंह ने इशारा कर कहा कि संक्षेप में बताना है कि नहीं, इस बारे में वह पहले रामलाल ठाकुर और राकेश सिंघा से पूछें, जिन्होंने सवाल किया है। 

खनन लीज देने पर भी घिरे नेता प्रतिपक्ष
स्वां नदी के अवैध खनन के मामले पर भी नेता प्रतिपक्ष घिर गए। उन्होंने स्वां नदी में हो रहे अवैध खनन पर सरकार का घेरना चाहा, लेकिन उद्योग मंत्री ने कहा कि ऊना जिले में वर्तमान में 91 लीज पट्टे स्वीकृत हैं, जिसमें से 78 पूर्व सरकार के कार्यकाल में मंजूर हुए हैं, जबकि इस सरकार ने दो साल में 13 लीज स्वीकृत की है। जिस पर अग्निहोत्री ने कहा कि ठीक है, हमने लीज को मंजूरी दी है, लेकिन अब आप उन्हें कैंसल कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें