फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र: नियुक्ति की तारीख से नहीं मिलेगा वरिष्ठता का लाभ, सीएम ने दी जानकारी

Thu, 10 Mar 2022 08:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 प्रश्नकाल के दौरान विधायक पवन कुमार काजल के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठता का लाभ देने को लेकर कोई प्रावधान नहीं है। सरकारी सेवा में कार्यरत सभी कर्मचारियों को वरिष्ठता नियमित नियुक्ति से ही देने का प्रावधान है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि विभिन्न विभागों में अनुबंध से नियमित हुए कर्मचारियों को नियुक्ति की तिथि से वरिष्ठता का लाभ देने का कोई विचार नहीं है। प्रश्नकाल के दौरान विधायक पवन कुमार काजल के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठता का लाभ देने को लेकर कोई प्रावधान नहीं है। सरकारी सेवा में कार्यरत सभी कर्मचारियों को वरिष्ठता नियमित नियुक्ति से ही देने का प्रावधान है। 

विज्ञापन


तीन वर्षों से नहीं की शराब ठेकों की नीलामी 
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया है कि गत तीन वर्षों से 31 जनवरी 2022 तक राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने शराब के ठेकों और एल वन की नीलामी नहीं की है। वर्तमान में शराब के ठेकों के नवीनीकरण की व्यवस्था है। जो ठेके/यूनिट नवीकृत नहीं हुए, उन्हें लॉटरी, निविदा व समझौता वार्ता प्रक्रिया के माध्यम से आवंटित किया गया है। विधायक राजेंद्र राणा के सवाल का लिखित जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार का आकलन नहीं किया जा सकता। अवैध शराब की सूचना मिलने पर राज्य कर एवं आबकारी विभाग व पुलिस स्वतंत्र एवं संयुक्त तौर पर कार्रवाई करते हैं। 

इस वर्ष 305 स्कूल प्रिंसिपल होंगे सेवानिवृत्त
वहीं, प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत 305 प्रिंसिपल इस वर्ष सेवानिवृत्त होंगे। प्रधान सचिव शिक्षा की ओर से माहवार सेवानिवृत्त होने वाले प्रिंसिपलों की वीरवार को सूची जारी की गई है। सेवानिवृत्त होने वाले इन प्रिंसिपलों के स्थान पर पदोन्नति के माध्यम से अन्य वरिष्ठ शिक्षकों की नियुक्तियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें