फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन बाद आज फिर होगा विधानसभा का बजट सत्र

Mon, 28 Mar 2016 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की संपत्ति जब्त होने के मामले में विपक्ष सोमवार को विधानसभा में हंगामा कर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर सकता है। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
नौ दिन के अंतराल के बाद प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को फिर से शुरू होने जा रहा है। सोमवार दोपहर बाद दो बजे विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे चरण के शुरू में ही विपक्ष वीरभद्र ईडी मामले पर कड़े तेवर अपना सकता है। सदन में सीएम वीरभद्र सिंह को घेरने के लिए भाजपा विधायक दल 12:00 बजे नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल की अध्यक्षता में बैठक भी करेगा।
विज्ञापन


प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी को शुरू  हुआ, जिसके बाद 18 मार्च तक चला। फिर 19 मार्च से लेकर 27 मार्च तक रिसेस रहा। अब ये 28 मार्च को दो बजे के बाद शुरू हो रहा है। दो से तीन बजे के बीच प्रश्नकाल होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह साप्ताहिक शासकीय कार्यसूची के बारे में अवगत करवाएंगे।

बाद में वर्ष 2016-17 के लिए बजट अनुमानों की अनुदान मांगों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा, जिस पर चर्चा और मतदान होगा। इसके बाद विपक्ष की ओर से कटौती प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। हालांकि, ये माना जा रहा है कि विपक्ष की आक्रामकता प्रश्नकाल के दौरान ही सदन का अगला रुख तय करेगी।
विज्ञापन


प्रश्नकाल में ही भाजपा विधायक दल वाकआउट भी कर सकता है। प्रदेश विधानसभा का ये बजट सत्र सात अप्रैल तक चलेगा। इससे पहले वित्त वर्ष 2016-17 के बजट को 31 मार्च को पारित किया जाना है।

सर्वदलीय बैठक बुला सकते हैं स्पीकर- विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल सत्ता और विपक्ष में तालमेल बिगड़ता देख सोमवार को सर्वदलीय बैठक बुला सकते हैं। हालांकि, रविवार को बुटेल ने कहा कि उम्मीद है कि बजट के पारण की प्रक्रिया शांतिपूर्वक चलेगी। उन्होंने माना कि ऐसा नहीं होने पर दोनों दलों की बैठक को बुलाया जा सकता है।

विधानसभा में हंगामे के आसार- मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की संपत्ति जब्त होने के मामले में विपक्ष सोमवार को विधानसभा में हंगामा कर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर सकता है। विधानसभा में 12:00 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल करेंगे।

इसमें भाजपा विधायक सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति बनाएंगे। सोमवार से विधानसभा में कटौती प्रस्ताव लगने हैं और 31 मार्च को बजट पास होना है। भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। प्रदेश में वन, खनन और शराब माफिया सक्रिय है।

कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने के लिए युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी लेकिन सत्ता हासिल होने के बाद कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में भाजपा विधायक मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस्तीफे की मांग करेगी। अगर चर्चा करने की स्वीकृति नहीं मिली तो वाकआउट भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें