हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने लंबे इंतजार के बाद पीजी के नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। 6 से 20 जून तक प्रवेश परीक्षाएं होंगी। इसके लिए चार शहरों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। शिमला में एचपीयू परिसर, डिग्री कॉलेज हमीरपुर, मंडी कॉलेज और रिजनल सेंटर धर्मशाला इसमें शामिल हैं। 100 से कम विद्यार्थी होने पर परीक्षा केंद्र नहीं बनेगा। इस बार हिमाचल प्रदेश विवि ही सरदार पटेल विश्वविद्यालय में चलाए जाने वाले 10 पीजी कोर्स की परीक्षा एक साथ करवाएगा।
प्रवेश परीक्षा के परिणाम के बाद मंडी विवि के लिए विद्यार्थी अलग से आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। मंडी कॉलेज इसके बाद कोर्स की काउंसलिंग की प्रक्रिया को पूरी करेगा। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल ने कहा कि कुपलति प्रो. एसपी बंसल की स्वीकृति के बाद शेड्यूल को जारी कर दिया गया है। विद्यार्थियों की जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट पर शेड्यूल को जारी कर दिया जाएगा। इसके अनुसार ही विवि प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करेगा।
एक तिहाई आवेदन आने पर ही होगी प्रवेश परीक्षा
विवि के जारी प्रवेश परीक्षा शेड्यूल में साफ किया गया है कि एक तिहाई आवेदन आने पर ही प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी। कम आवेदन आने की सूरत में विवि उन विभागों में क्वालीफाइंग मार्क्स की मेरिट के आधार पर कोर्स में प्रवेश देगा।
एचपीयू, मंडी के इन कोर्स की एक साथ होगी प्रवेश परीक्षा
हिमाचल प्रदेश विवि और मंडी विवि के लिए दस कोर्स की संयुक्त परीक्षा होगी। इन परीक्षाओं को विवि ही करवाएगा। इन पीजी कोर्स में एमएससी फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, एमबीए, एमए इतिहास, एमए लोक प्रशासन, एमबीई, एमएससी इन्वायरमेंट साइंस कोर्स शामिल हैं।
पीजी कोर्स प्रवेश परीक्षा की तिथि
एमएससी केमिस्ट्री, मैथ, एमएससी जूलॉजी 6 जून
एमएससी फिजिक्स, बॉटनी, एमकॉम, एमए राजनीति विज्ञान 7 जून
एमए फिजिकल एजूकेशन, एमएससी माइक्रोबॉयोलॉजी, बायोटेक 8 जून
एलएलबी, एमए हिंदी 9 जून
एमए अर्थशास्त्र, इतिहास, साइकोलॉजी 10 जून
एमएबीई, एमए ट्रांसलेशन 11 जून
एमए योग, एमएड, एमए समाज शास्त्र 13 जून
एमए ग्रामीण विकास, एमए लोक प्रशासन, एमए एंड एमसी, एमटेक 15 जून
एमटीटीए, बीबीए, बीसीए, एचपीयू मेट-22 16 जून
एफवाईआईसीटीटीएम, बीएचए, एमसीए, एमए संस्कृत 17 जून
एमए सोशल वर्क, एमए इंग्लिश 18 जून
एमए विजुअल आर्ट , म्यूजिक, परफॉर्मिंग आर्ट
एमएफए, पहाड़ी मिनियेचर, एमएससी इन्वायरमेंट साइंस,
एमबीए ग्रामीण विकास 20 जून
एमए फिजिकल एजूकेशन ग्राउंड टेस्ट 25 मई