फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: हिमाचल विश्वविद्यालय की कुमांऊ विवि नैनीताल पर बड़ी जीत, 9-0 से दी शिकस्त

Sat, 02 Dec 2023 07:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

मंडी जिले के पड्डल मैदान में चल रही नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबाल चैंपियनशिप में शनिवार को रोचक मुकाबले हुए।
विज्ञापन
नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबाल चैंपियनशिप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पड्डल मैदान में चल रही नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय महिला फुटबाल चैंपियनशिप में शनिवार को रोचक मुकाबले हुए। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ (पीयू) ने छत्रपति शाहू जी महाराज विवि कानपुर को एकतरफा मुकाबले की शिकस्त दी। पीयू ने कानपुर को 4-0 के अंतर से हराया। हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय गढ़वाल उत्तराखंड ने अवध विवि को 2-1 के अंतर से पराजित किया। एमडीयू रोहतक की टीम ने कांटे की टक्कर में पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को 1-0 से पराजित किया। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कुमांऊ विश्वविद्यालय नैनीताल को 9-0 के भारी अंतर से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के दूसरे दिन जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि खेलों में खेल भावना और टीम वर्क महत्वपूर्ण हैं। वह भी पश्चिम बंगाल और बिहार में हिमाचल फुटबाल टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुरीना शर्मा ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर खेल अधिकारी बीरबल, निखिल, नितिन, दीपक ठाकुर, अजय, रोहित राणा, अमन, सचिन, विनोद कुमार, कश्मीर सिंह, वीरेंद्र कुमार, अंकित शर्मा, सचिन, दीपक ठाकुर, अंकित शर्मा, संयोजक डॉ. रविंदर, खेल आयोजन सचिव डॉ. सुनील सेन, खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. गौरव भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें