फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: ऊना के कलरूही में दो बाइकों की टक्कर, चार युवकों की माैत, एक गंभीर रूप से घायल

Mon, 17 Nov 2025 01:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, अंब(ऊना)।

सार

ऊना जिले के कलरूही में दो बाइकों की टक्कर से चार युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
कलरूही में सड़क हादसा, घायलों को पहुंचाया अस्पताल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कलरूही में दो बाइकों की टक्कर से चार युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल है। अंब-मुबारिकपुर मार्ग पर कलरूही पुल के पास हादसा उस वक्त हुआ, जब माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की समाप्ति के बाद बड़ी संख्या में लोग घरों की तरफ वापस लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार रविवार रात के लगभग 10:30 बजे के बाद कलरूही पुल के पास दो तीन बाइक आपस में टकरा गए। मृतकों में उपमंडल अंब के अलोह निवासी दो सगे भाई भी शामिल हैं। जबकि तीसरा युवक भी उन्हीं के गांव का है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

इस कारण बाइक पर सवार माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव से लाैट रहे आसब खान(19) निवासी अलोह, उसका भाई इमरान(22) और रोहन(17) पुत्र सुशील कुमार तथा माता बगुलामुखी मंदिर से माथा टेककर चंडीगढ़ लौट रहे अमित पुत्र किरात निवासी 6414/बी सेक्टर 56, निखिल पुत्र जीवन ठाकुर, निवासी सेक्टर 56 चंडीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने आसब खान और निखिल को मृत घोषित कर दिया।  हादसे के अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर चोटों के चलते क्षेत्रीय अस्पताल ऊना व फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।  जहां इमरान और रोहन ने भी दम तोड़ दिया। । एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें