फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: 23 नवंबर तक हिमाचल में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान, बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं

Mon, 17 Nov 2025 01:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

देश में न्यूनतम पारा गिरने से रातें और ठंडी हो गईं हैं। प्रदेश में चार स्थानों पर न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
रोहतांग में बर्फ का दीदार करने उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला और कसौली के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इन दोनों के क्षेत्रों में रविवार रात को तापमान दस डिग्री से अधिक रहा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री से कम चल रहा है। इससे मैदानी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सोमवार को सुंदरनगर में घना और बिलासपुर में सुबह और शाम को हल्का कोहरा छाया रहा। दिन के समय पूरे प्रदेश में धूप खिली। 23 नवंबर तक हिमाचल में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में अभी बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश स्थानों में न्यूनतम पारा गिरने से रातें और ठंडी हो गईं हैं। प्रदेश में चार स्थानों पर रविवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान लाहौल-स्पीति के ताबो में माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा कुकुमसेरी में माइनस 4.9, केलांग में माइनस 1.0 और समदो में माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा शिमला में न्यूनतम तापमान 10.2, सुंदरनगर में 5.0, भुंतर में 3.9, कल्पा में 4.4, धर्मशाला में 8.6, ऊना में 7.5, नाहन में 9.5, पालमपुर में 5.2, सोलन में 4.0, मनाली में 3.7, कांगड़ा में 8.0, मंडी में 6.8, बिलासपुर में 8.5, हमीरपुर में 6.5, कुफरी में 9.9, नारकंडा में 7.1, भरमाैर में 9.2, रिकांगपिओ में 7.2, सेऊबाग में 1.5, बरठीं में 7.9, कसाैली में 11.1, सराहन में 5.5, देहरा गोपीपुर में 9.0 और बजाैरा में 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.0, हमीरपुर में 25.4, हमीरपुर में 25.2, नाहन में 25.0, सोलन में 24.0, कांगड़ा में 23.7, धर्मशाला में 22.0, शिमला में 20.2, मनाली में 19.2 और केलांग में 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें