फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: परिवहन मंत्री ने लगाया नाका, 30 से अधिक गाड़ियों के किए चालान, बस भी की जब्त

Fri, 15 Apr 2022 10:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

परिवहन मंत्री किसी अधिकारिक कार्यक्रम को लेकर मंडी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भ्यूली पुल पर नाका लगा दिया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से यह शिकायत मिल रही थी कि बाहरी राज्यों से प्रवेश करने वाले वाहनों द्वारा टैक्स की अदायगी नहीं की जाती ।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने शुक्रवार देर रात को चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी शहर के साथ लगते भ्यूली पुल पर नाका लगाया। नाके के दौरान बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाली 100 से अधिक गाड़ियों को रोका गया था। इनमें से 30 से अधिक गाड़ियों के चालान भी किए गए। दो वाहनों के 25-25 हजार से अधिक के चालान काटे गए हैं। वहीं एक वॉल्वो बस को भी जब्त किया गया। बस में जो सवारियां थी उन्हें मौके से परिवहन निगम की बस में आगे भेजा गया। 

विज्ञापन


बता दें कि परिवहन मंत्री किसी अधिकारिक कार्यक्रम को लेकर मंडी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भ्यूली पुल पर नाका लगा दिया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से यह शिकायत मिल रही थी कि बाहरी राज्यों से प्रवेश करने वाले वाहनों द्वारा टैक्स की अदायगी नहीं की जाती और अवैध तरीके से हिमाचल में प्रवेश किया जा रहा है। इसको लेकर यह एक्शन लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें