फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा पर बेहतर नारा लिखो, नकद पुरस्कार जीतो

Wed, 06 Nov 2019 08:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने प्रदेश में वाहनों के चालान सिस्टम को खत्म करने और लोगों को सड़क सुरक्षा पर जागरूक करने के लिए रोड सेफ्टी स्लोगन अभियान चलाया है। प्रदेश भर के युवा इसमें भाग ले सकेंगे। इसके लिए विभाग ने युवाओं से 30 नवंबर तक अपने स्लोगन भेजने को कहा है। प्रतियोगिता के लिए परिवहन विभाग ने इनाम की राशि तय की है।

विज्ञापन


पहला स्थान हासिल करने वाले को 500 रुपये, दूसरे स्थान पर 400, तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 300 रुपये इनाम दिया जाएगा। चौथे से 20वां स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को दो सौ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। परिवहन निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया ने बताया कि विभाग प्रदेश को शून्य चालान बनाने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। इच्छुक प्रतिभागी परिवहन विभाग के फेसबुक, ट्विटर, यू - ट्यूब पेज पर शेयर किए जाने वाले लिंक पर अपने नारे का पंजीकरण करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें