फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: होटल में 70 फीसदी छूट का लालच देकर पर्यटकों से ठगी, साइबर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Tue, 02 Jun 2026 08:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

फर्जी होटल बुकिंग वेबसाइटों और सोशल मीडिया पेजों के माध्यम से पर्यटकों को भारी छूट का लालच देकर ऑनलाइन ठगी की घटनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन धोखाधड़ी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन सीजन के दौरान सस्ते होटल और आकर्षक ऑफरों की तलाश में पर्यटक साइबर ठगों के निशाने पर आ रहे हैं। फर्जी होटल बुकिंग वेबसाइटों और सोशल मीडिया पेजों के माध्यम से पर्यटकों को भारी छूट का लालच देकर ऑनलाइन ठगी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसे देखते हुए साइबर पुलिस ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस के अनुसार साइबर ठग लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के नाम पर नकली वेबसाइट तैयार कर रहे हैं। इन वेबसाइटों पर नामी होटलों की तस्वीरें, आकर्षक पैकेज और 50 से 70 फीसदी तक छूट के ऑफर दिखाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों को लिमिटेड टाइम डील, अंतिम कुछ कमरे शेष और स्पेशल सीजन ऑफर जैसे संदेशों के जरिए जल्द भुगतान करने के लिए प्रेरित किया जाता है। बुकिंग राशि जमा होने के बाद या तो होटल का कोई रिकॉर्ड नहीं मिलता अथवा संबंधित होटल प्रबंधन ऐसी किसी बुकिंग से इन्कार कर देता है। कई मामलों में साइबर ठग फर्जी ग्राहक सेवा नंबर और व्हाट्सएप अकाउंट का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। साइबर पुलिस ने सलाह दी है कि होटल बुकिंग केवल विश्वसनीय और अधिकृत प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही करें। भुगतान करने से पहले होटल की आधिकारिक वेबसाइट, संपर्क नंबर और ग्राहक समीक्षाओं की जांच अवश्य करें। किसी भी अनजान लिंक, सोशल मीडिया विज्ञापन या अत्यधिक छूट वाले ऑफर पर तुरंत भरोसा न करें। ठगी का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें