फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हिमाचल पर्यटन निगम की मनाली-लेह रूट पर बस सेवा बंद, जानें वजह

Sat, 16 Sep 2023 07:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एंजेसी, मनाली (कुल्लू)

सार

पर्यटन निगम की मनाली-लेह रूट पर चलने वाली बस सेवा शनिवार से बंद कर दी गई है। इस साल एक जुलाई से यह बस सेवा शुरू की गई थी। वहीं, पर्यटन निगम मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ते ही शिंकुला और बारालाचा पास के लिए बस सेवा शुरू करेगा।
विज्ञापन
पर्यटन निगम बस सेवा(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पर्यटन निगम की मनाली-लेह रूट पर चलने वाली बस सेवा शनिवार से बंद कर दी गई है। इस साल एक जुलाई से यह बस सेवा शुरू की गई थी। वहीं, पर्यटन निगम मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ते ही शिंकुला और बारालाचा पास के लिए बस सेवा शुरू करेगा। निगम की यह बस सेवा मौसम पर निर्भर रहेगी, लेकिन दशहरा सीजन में कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटक इस बस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। गौरतलब है कि मौसम खराब रहने पर अब मनाली-लेह रूट पर बस सेवा बंद रहेगी। इस रूट पर यात्रा के दौरान बारालाचा, तंगलंगला और खरदुंगला दर्रे की बर्फीली वादियों में सैर सपाटे का लुत्फ पर्यटक उठा सकते थे।

विज्ञापन


बस का सफर 15 घंटे का था। अटल टनल बनने से पहले यह बस सेवा दो दिन चलती थी। मनाली से चलने के बाद एक रात बस केलांग में रुकती थी और दूसरे दिन लेह पहुंचती थी, लेकिन अटल टनल रोहतांग के चलते सफर एक दिन का रह गया है। दूसरी ओर एचआरटीसी केलंग डिपो की दिल्ली-लेह बस सेवा जारी है। यह बस सेवा बर्फबारी होने तक सुचारु रहेगी। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम परिवहन शाखा मनाली के सहायक प्रबंधक रामपाल ठाकुर ने बताया कि सर्दियों के चलते निगम ने 15 सितंबर से अपनी विशेष बस सेवा मनाली-लेह को बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि पर्यटकों की आमद बढ़ते ही निगम रोहतांग सहित बारालाचा और शिंकुला के लिए बस सेवा शुरू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें