फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हर माह के पहले बुधवार को कामकाज की समीक्षा करेंगे उच्च शिक्षा निदेशक

Sat, 16 Sep 2023 07:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 शिक्षा निदेशालय में होने वाले बैठक में सभी जिला उपनिदेशक और एससीईआरटी सोलन के प्रिंसिपल मौजूद रहेंगे। बैठकों में किन प्रस्तावों पर चर्चा होगी, इसको लेकर शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिलों को अलग से एजेंडे भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा हर माह के पहले बुधवार को विभागीय कामकाज की समीक्षा करेंगे। शिक्षा निदेशालय में होने वाले बैठक में सभी जिला उपनिदेशक और एससीईआरटी सोलन के प्रिंसिपल मौजूद रहेंगे। बैठकों में किन प्रस्तावों पर चर्चा होगी, इसको लेकर शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिलों को अलग से एजेंडे भेजे जाएंगे। शिक्षा विभाग के कामकाज में मुस्तैदी लाने के लिए हर माह समीक्षा बैठक करने का फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


बंद हुए 62 स्कूलों से अन्य जगह शिफ्ट होंगे दैनिक भोगी
वहीं, प्रदेश सरकार ने बीते दिनों विद्यार्थियों की कम संख्या के चलते बंद किए गए 62 स्कूलों में नियुक्त गैर शिक्षकों को अन्य स्कूलों में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को सभी जिला उपनिदेशकों को जारी किए पत्र में कहा है कि 26 मिडल, 20 वरिष्ठ और 16 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में नियुक्त दैनिक भोगियों और चपरासी को स्तरोन्नत किए गए अन्य स्कूलों में नियुक्त किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें