विंटर सीजन में सैलानियों को रिझाने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम ने विशेष पैकेज लांच किया है। 16 नवंबर से लेकर 31 मार्च 2018 तक पर्यटन निगम के 53 होटलों में मानसून पैकेज में 20 से लेकर 40 प्रतिशत तक डिस्कांउट मिलेगा।
पर्यटन निगम के शिमला, चायल, परवाणू, बड़ोग, रामपुर, मंडी, कुल्लू, धर्मशाला, ज्वालाजी, पालमपुर, चंबा और डलहौजी स्थित होटलों में कमरों की बुकिंग पर डिस्कांउट की सुविधा मिलेगी।
खाने और पीने के सामान के लिए सैलानियों को पूरा शुल्क चुकाना पड़ेगा। सबसे अधिक 40 प्रतिशत डिस्कांउट सात होटलों में मिलेगा। पांच होटलों में 35 फीसदी, 18 होटलों में 30 फीसदी, 12 होटलों में 25 फीसदी और 11 होटलों में 20 फीसदी तक डिस्कांउट मिलेगा।
पर्यटन निगम के होटलों के कमरों की बुकिंग में ही डिस्कांउट मिलेगा। डोरमैट्री पर छूट नहीं होगी। इसके अलावा क्रिसमस और नये साल के दौरान भी कमरों की बुकिंग पर छूट नहीं मिलेगी।
इन होटलों में मिलेगा 40 फीसदी डिस्कांउट
द गोल्फ ग्लेड नालदेहरा, द बाघल दाड़लाघाट, द चांशल रोहड़ू, द उहल जोगिंद्रनगर, लॉग हट्स मनाली, हडिंबा कॉटेज मनाली और द सिल्वरमून मनाली में 40 फीसदी डिस्कांउट मिलेगा।
द शिवालिक परवाणू, टूरिस्ट इन राजगढ़, गिरिगंगा रिजार्ट खड़ापत्थर और द सरवरी कुल्लू में 35 फीसदी डिस्कांउट मिलेगा।
इन होटलों में मिलेगा 30 प्रतिशत डिस्काउंट
द ममलेश्वर चिंडी (चुराग), द चायल पैलेस चायल, द पाइनवुड बड़ोग, द यमुना पांवटा साहिब, द रेणुका रेणुकाजी, द बुशहर रिजेंसी रामपुर, द क्लब हाउस धर्मशाला, द कश्मीर हाउस धर्मशाला, द टी बड़ पालमपुर, द नियुगल पालमपुर, द मणीमहेश डलहौजी, द देवदार खजियार, द नूरपुर, द चिंतपूर्णी हाइट्स चिंतपूर्णी, द इरावती चंबा, द कुंजुम मनाली, द रोहतांग मनालसु मनाली और द कैसल नग्गर में 30 फीसदी डिस्कांउट दिया जाएगा।
इन होटलों में 25 प्रतिशत डिस्काउंट
द पीटरहॉफ शिमला, द एप्पल ब्लॉसम फागू, द हिमनील चायल, द हाटू नारकंडा, द हिलटॉप स्वारघाट, ट्रैकर्स बंगला जंजैहली, द धौलाधार धर्मशाला, द भागसु मैकलोडगंज, द कुनाल धर्मशाला, यात्री निवास चामुंडा जी, द ज्वालाजी ज्वालामुखी और द हमीर हमीरपुर में 25 फीसदी डिस्कांउट मिलेगा।
इन होटलों में मिलेगा 20 प्रतिशत डिस्काउंट
द ब्यास मनाली, द एप्पल कार्ट क्यारीघाट, द रॉस कॉमन कसौली, द श्रीखंड सराहन, द किन्नर कैलाश कल्पा, द कैलाश कॉटेज कल्पा, टूरिस्ट इन रिवालसर, द चंद्रभागा केलांग, द गीतांजलि डलहौजी, द गौरीकुंड भरमौर और द चंपक चंबा में 20 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।