राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के दृष्टिगत 17, 19 और 21 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यदि चुनाव हुआ तो यह अवकाश संबंधित क्षेत्रों में केवल मतदान के दिन होगा। प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम, शैक्षणिक संस्थान और औद्योगिक प्रतिष्ठान और इन क्षेत्रों में स्थित दुकानें मतदान के दिन बंद रहेंगी।