फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: कुनिहार के साथ गाड़ी में मिला एचआरटीसी के महाप्रबंधक का शव

Tue, 04 Jun 2024 05:08 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/कुनिहार

सार

सोलन जिले के कुनिहार क्षेत्र के डुमेहर कुनिपुल में एचआरटीसी के जीएम का शव संदिग्ध हालात में गाड़ी से मिला है। 
विज्ञापन
एचआरटीसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कुनिहार क्षेत्र के डुमेहर कुनिपुल में एचआरटीसी के जीएम का शव संदिग्ध हालात में गाड़ी से मिला है। सोमवार को वे अपने घर नगर से डुमेहर कुनिपुल अपना प्लॉट देखने के लिए निकले थे। जब देर शाम तक परिजनों का फोन नहीं उठाया तो उसके बाद वे भी प्लॉट पर पहुंच गए। जहां गाड़ी में जीएम का शव मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के गांव नगर से संबंध रखने वाले हिमाचल पथ परिवहन निगम में जीएम के पद पर कार्यरत राजेश चौहान मंगलवार सुबह अपनी ही गाड़ी में मृत पाए गए।

विज्ञापन


राजेश चौहान सोमवार सुबह अपने घर नगर से डूमेहर कुनिपुल के पास अपने प्लॉट के लिए निकले थे। जब शाम तक वह घर वापस नहीं पहुंचे, तो घर वालों ने उन्हें कई फोन किए, लेकिन उन्होंने किसी का भी फोन नहीं उठाया। मंगलवार सुबह घर वाले जब प्लॉट पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि राजेश गाड़ी में मृत पड़े हैं। घर वालों ने इसकी सूचना थाना अर्की को दी। थाना अर्की से एसएचओ गोपाल सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अर्की ले गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें