हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने पुनर्मूल्यांकन, पुन: जांच और उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी के लिए आवेदन मांगे हैं। मई-जून, 2023 की परीक्षा में बैठे अभ्यर्थी इसके लिए 1 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
जो अभ्यर्थी पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुन: जांच और उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करने के लिए ऑफलाइन फार्म भरकर उपरोक्त तिथि तक तकनीकी विवि भेजना होगा।
तकनीकी विवि के परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि जो अभ्यर्थी पुनर्मूल्यांकन, पुन: जांच और उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी लेना चाहता है, वह तय तिथि तक आवेदन कर सकता है। पुनर्मूल्यांकन, पुन: जांच और उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करने के लिए से संबंधित पूरी डिटेल तकनीकी विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक भी वेबसाइट पर ही है।