फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय: पहली दिसंबर से शुरू होंगी बीटेक, बी फार्मेसी की परीक्षाएं, संभावित शेड्यूल जारी

Wed, 21 Oct 2026 06:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

 तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने दिसंबर में प्रस्तावित परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार तकनीकी विवि व संबंधित शिक्षण संस्थानों के यूजी और पीजी के नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर की परीक्षाएं पहली दिसंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने दिसंबर में प्रस्तावित परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार तकनीकी विवि व संबंधित शिक्षण संस्थानों के यूजी और पीजी के नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर की परीक्षाएं पहली दिसंबर से शुरू होंगी। तकनीकी विवि ने बीटेक, बी फार्मेसी, बी आर्क, बीएचएमसीटी, बीसीए, बीबीए, फार्मा एम, एमबीए, एमसीए, एमटेक, एमएससी, एमए/एमएससी योग के नियमित सेमेस्टर और री-अपीयर परीक्षाओं का संभावित शेड्यूल जारी किया है।

विज्ञापन


तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि दिसंबर में प्रस्तावित परीक्षाओं को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। परीक्षा की संभावित तिथियां भी जारी कर दी हैं। इस बारे में सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों को सूचित कर दिया है। तिथियां में बदलाव या कोई सुझाव हो, तो 5 नवंबर तक विश्वविद्यालय को अवगत करवा सकते हैं। परीक्षाओं का तिथिवार फाइनल शेड्यूल 12 नवंबर को जारी की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि जल्द ही परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बिना लेट फीस 6 नवंबर तक भरें परीक्षा फॉर्म
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने दिसंबर में प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। तकनीकी विवि व संबंधित शिक्षण संस्थानों के अभ्यर्थी 6 नवंबर तक बिना लेट फीस परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। तकनीकी विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक अनुपम कुमार ठाकुर ने कहा कि परीक्षा फॉर्म भरने से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। अभ्यर्थी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं। 22 अक्तूबर से अभ्यर्थी परीक्षा पोर्टल के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें