फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राजधानी में बनेंगे स्काई वॉक, हाइड्रोलिक पार्किंग समेत चार प्रोजेक्ट, केंद्र देगा बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम ने मंगलवार को शिमला पहुंचकर योजना के लिए चिह्नित स्थलों का लिया जायजा
विज्ञापन

1,200 वाहनों के लिए बनेंगी पार्किंग, रिज पर बनेगा स्काई वॉक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में केंद्र सरकार के अर्बन चैलेंज फंड के तहत जल्द ही चार नए प्रोजेक्टों पर काम शुरू हो सकता है। शिमला पहुंची तीन सदस्यीय केंद्रीय टीम ने मंगलवार को इन प्रोजेक्टों के लिए चयनित स्थलों का निरीक्षण किया। अब टीम की रिपोर्ट के आधार पर नगर निगम को बजट जारी किया जाएगा।

नगर निगम ने केंद्रीय टीम को चार प्रोजेक्टों के लिए चिह्नित स्थलों का निरीक्षण करवाया। इनमें सबसे प्रमुख रिज मैदान पर प्रस्तावित स्काई वॉक प्रोजेक्ट है। इसके तहत नए परिसर से पद्मदेव परिसर तक करीब 100 मीटर लंबा स्काई वॉक बनाने की योजना है। कांचनुमा इस स्काई वॉक से पर्यटक ऊंचाई से रिज का नजारा देख सकेंगे। यह नगर निगम के लिए आय का जरिया भी बनेगा। इसके लिए टिकट की व्यवस्था होगी। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने रिज पर इस प्रोजेक्ट के लिए चिह्नित स्थल के बारे में केंद्रीय टीम को जानकारी दी। इसके साथ ही मालरोड की सभी दुकानों को एकरूपता देने की योजना के तहत भी टीम को स्थलों का निरीक्षण करवाया गया। इस योजना के तहत मालरोड की सभी दुकानों का बाहरी स्वरूप एक जैसा तैयार किया जाएगा। शहर में हाइड्रोलिक पार्किंग के लिए भी विभिन्न वार्डों का दौरा किया गया। टीम ने भराड़ी, रुल्दूभट्ठा, कैथू, लोअर बाजार और संजौली क्षेत्रों में जाकर चिह्नित स्थलों का जायजा लिया। नगर निगम शहर में 34 हाइड्रोलिक पार्किंग तैयार करेगा जिनमें करीब 1,200 वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 40 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।
विज्ञापन



आईजीएमसी की तर्ज पर सभी फुटपाथ होंगे कवर्ड
नगर निगम ने शहर में फुटपाथों को भी कवर्ड करने की योजना बनाई है। इसके लिए केंद्र सरकार से बजट मांगा जा रहा है और प्रस्ताव तैयार किया गया है। आईजीएमसी-संजौली फुटपाथ और छोटा शिमला वॉकवे की तर्ज पर सर्कुलर रोड सहित राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे बने फुटपाथों को पारदर्शी छत लगाकर कवर किया जाएगा। इसका उद्देश्य लोगों के लिए हर मौसम में पैदल आवाजाही को आसान बनाना है। उपनगरों के फुटपाथों को शहर के कोर एरिया से भी जोड़ा जाएगा। निरीक्षण के दौरान शहरी विकास विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



जल्द बजट जारी होने की उम्मीद
नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि केंद्रीय टीम ने शहर में प्रस्तावित चार प्रोजेक्टों का निरीक्षण कर लिया है। केंद्रीय टीम ने फोन पर उनसे भी बात की है। टीम ने जल्द ही कुछ प्रोजेक्टों के लिए बजट जारी करने का भरोसा दिया है। महापौर ने कहा कि हाल ही में उन्होंने स्वयं दिल्ली जाकर मंत्रालय के अधिकारियों से इन योजनाओं पर चर्चा की थी। इसके बाद केंद्रीय टीम शिमला पहुंची है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें