प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में एमबीए, एमसीए, एमबीए पर्यटन, एमटेक (सीएसई), एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, एमए-एमएससी और योग में प्रवेश के लिए काउंसलिंग हुई।
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में एमबीए, एमसीए, एमबीए पर्यटन, एमटेक (सीएसई), एमएससी भौतिक विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, एमए-एमएससी और योग में प्रवेश के लिए काउंसलिंग हुई। काउंसलिंग में इन सभी विषयों में कुल 319 अभ्यर्थियों को मेरिट आधार पर सीटें आवंटित की गईं। जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें संबंधित शिक्षण संस्थानों में 26 अगस्त शाम चार बजे तक रिपोर्ट करना होगा। जो अभ्यर्थी तय समय अवधि में संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट नहीं करेगा, तो उसकी सीट खाली मानी जाएगी।
विज्ञापन
बीटेक और बी-फार्मेसी की काउंसलिंग 25 को
तकनीकी विवि के अधिष्ठाता शैक्षणिक प्रो. जयदेव ने बताया कि बीटेक और बी-फार्मेसी (लेटरल एंट्री) की स्पॉट काउंसलिंग 25 अगस्त को होगी। बीटेक (लेटरल एंट्री) की स्पॉट काउंसलिंग तकनीकी विवि परिसर में होगी, जबकि बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री) की काउंसलिंग संबंधित शिक्षण संस्थानों में होगी। अभ्यर्थियों से आग्रह है कि स्पॉट काउंसलिंग से संबंधित ब्यौरा और खाली सीटें के बारे में विस्तृत जानकारी तकनीकी विवि की वेबसाइट पर देख लें।
डीएलएड में वार्षिक परीक्षाओं के लिए 30 सितंबर तक भरें प्रवेश पत्र
वहीं, डीएलएड पार्ट-1 बैच 2022-2024 और डीएलएड पार्ट-2 बैच 2021-2023 के नियमित परीक्षार्थियों की परीक्षाओं के लिए पात्र अपने प्रवेश पत्र परीक्षा शुल्क सहित अपने संबंधित शिक्षण संस्थान के माध्यम से ऑनलाइन प्रेषित कर सकते हैं। प्रवेश पत्र 800 रुपये परीक्षा शुल्क के साथ एक से 30 सितंबर तक होंगे। यह जानकारी प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा ने दी।