दूसरे मैच में दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी की। वैशाली माथुर ने 25 रन की पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सकी। दिल्ली टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 90 रन बनाए।
सलामी बल्लेबाज रूपाली तीन और लक्ष्मी यादव आठ रन ही बना सकीं। आयुषी ने तीन, भारती चार, आयुषी सोनी 19, सिमरन पांच, नेहा छिल्लर नौ और वंदना चतुर्वेदी ने पांच रन बनाए।
हरियाणा से डीपी शर्मा ने 14 रन देकर चार विकेट चटकाए। यूए सैनी ने दो, एसपी शर्मा और पीडी शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा टीम ने 20वें ओवर में जीत हासिल की।
रोमांचक मैच में पारी की अंतिम गेंद पर यूए सैनी ने चौका जड़कर हरियाणा को जीत दिलाई। बीजे ओहल ने 14, शिवांगी 15, एलटी जांगरा 22, एसएच कुमारी 25 और एसपी शर्मा छह रन बनाए। यूए सैनी सात रन बनाकर नाबाद रहीं।