फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल से इन राज्यों को बिजली सप्लाई बंद

Fri, 02 Oct 2015 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में पचास फीसदी बिजली उत्पादन घटने के बाद सरकार ने एक अक्तूबर से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली को सप्लाई देना बंद कर दिया है। एक मई, 2015 से 30 सितंबर तक इन राज्यों को बैकिंग पर दी गई बिजली सप्लाई को 15 अक्तूबर से 31 मार्च 2016 तक प्रदेश वापस लेगा।
विज्ञापन


हिमाचल गर्मियों में इन राज्यों को करीब एक हजार मिलियन यूनिट सप्लाई करता है और सर्दियों में वापस लेता है। बिजली बोर्ड का बाकायदा अनुबंध हुआ है। बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक पीसी नेगी ने सप्लाई बंद करने की पुष्टि की है। राज्य में करीब 21 लाख बिजली उपभोक्ता हैं।

प्रदेश में रोजाना 250 से 265 लाख यूनिट बिजली की डिमांड होती है। सर्दियों में डिमांड 275 से 280 लाख यूनिट हो जाती है, जबकि विद्युत उत्पादन घटकर 25 प्रतिशत तक पहुंच जाता है। इस घाटे को पड़ोसी राज्यों से बैकिंग पर बिजली लेकर पूरा किया जाता है। 24 लाख यूनिट 100 मेगावाट के बराबर होती है।
विज्ञापन


बिजली बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि हिमाचल में उत्पादन घटने से नार्दन ग्रिड और उत्तरी भारत के राज्यों में कोई असर नहीं होगा। गर्मियों का मौसम निपटते ही मैदानी राज्यों में बिजली सरप्लस हो जाती है। हिमाचल में सर्दियां शुरू होने पर यहां बिजली की खपत बढ़ती है, जिसे पड़ोसी राज्य पूरा करते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें