फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बोर्ड कर्मचारियों को सरकार का तोहफा

Fri, 15 Aug 2014 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड ने अपने कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान देने का फैसला लिया है। अधिकारिक तौर पर इसका खाका तैयार कर लिया गया है। अगस्त के आखिर तक इसकी अधिसूचना जारी होगी। बिजली बोर्ड घाटे में हैं, इसके चलते राज्य विद्युत बोर्ड ने बढ़ा हुआ वेतन देने के लिए लोन लेने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


हालांकि, अभी इस प्रस्ताव को बोर्ड से हरी झंडी मिलनी है। संशोधित वेतनमान देने से बिजली बोर्ड पर सालाना 30 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। बिजली बोर्ड के इस फैसले से तीन श्रेणियों के कर्मचारियों को फायदा होगा। इसमें क्लास-2, 3 और 4 शामिल हैं। सबसे ज्यादा फायदा क्लास-3 को होगा।

इसमें एएलएम और लिपिक शामिल हैं। इन्हें संशोधित वेतनमान में मासिक 800 से 900 रुपये का फायदा होगा जबकि क्लास-4 को 400 से 500 रुपये और क्लास-2 को भी इतना ही फायदा होगा। बोर्ड के इस फैसले से 20 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


प्रधान सचिव ऊर्जा एसकेबीएस नेगी ने बताया कि बिजली बोर्ड कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान दिया जा रहा है। किस कर्मचारी को कितना फायदा होगा, इसका खाका तैयार है।

बोर्ड पहले ही घाटे में चल रहा है, इसके चलते लोन लेने का फैसला लिया गया है। जल्द से जल्द कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा। संशोधित वेतनमान देने से हर महीने बोर्ड पर ढाई करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें