फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग: चार पोस्ट कोड की मूल्यांकन परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

Wed, 05 Jan 2022 08:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

कर्मचारी चयन आयोग ने चार पोस्ट कोड की मूल्यांकन परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन चारों पोस्ट कोड की मूल्यांकन परीक्षाएं 21 जनवरी को आयोग के कार्यालय में होंगी। इसके अलावा आयोग ने  सीनियर असिस्टेंट अकाउंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने चार पोस्ट कोड की मूल्यांकन परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन चारों पोस्ट कोड की मूल्यांकन परीक्षाएं 21 जनवरी को आयोग के कार्यालय में होंगी। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 856 के तहत साइंटिफिक असिस्टेंट के एक पद के लिए 21 जनवरी को होने वाली मूल्यांकन परीक्षा के लिए चार अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जिसमें रोलनंबर 856000050, 856000172, 856000185, 856000296 शामिल हैं।पोस्ट कोड 853 साइंटिफिक असिस्टेंट के दो पदों को भरने के लिए होने वाली मूल्यांकन परीक्षा के लिए छह अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जिसमें रोलनंबर 853000002, 853000004, 853000009, 853000012, 853000014, 853000015 शामिल हैं।

विज्ञापन


पोस्ट कोड 850 के तहत लेबोरेटरी असिस्टेंट के दो पदों को भरने के लिए होने वाली मूल्यांकन परीक्षा के लिए छह अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जिसमें रोलनंबर 850000316, 850000934, 850001022, 850001214, 850001414, 850001537 शामिल हैं। पोस्ट कोड 913 के तहत जूनियर ऑफिसर पीएंडए के एक पद को भरने के लिए होने वाली मूल्यांकन परीक्षा के लिए पांच अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जिसमें रोलनंबर 913000031, 913000199, 913000370, 913000521 और 913000567 शामिल हैं।

सीनियर असिस्टेंट अकाउंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

कर्मचारी चयन आयोग ने सीनियर असिस्टेंट अकाउंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पोस्ट कोड 885 के तहत सीनियर असिस्टेंट अकाउंटस के चार पदों को भरने के लिए 16 फरवरी 2021 को लिखित और सितंबर माह में आयोजित मूल्यांकन परीक्षा की मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी की है। जिसमें रोलनंबर 885000119 रजनी बाला, 885000132 संजीव कुमार, 885000183 शाइतन सिंह और रोलनंबर 885000281 पंकज कुमार का चयन हुआ है।

चयन आयोग में स्किल टेस्ट 10 से

 कर्मचारी चयन आयोग ने तीन विभिन्न पोस्ट कोड में पदों को भरने के लिए होने वाले स्किल टेस्ट की तिथियों का ऐलान कर दिया है। पोस्ट कोड 889 स्टेनो टाइपिस्ट की परीक्षा 10 जनवरी को, पोस्ट कोड 887 क्लर्क की परीक्षा 11 जनवरी, जबकि पोस्ट कोड 891 स्टेनो टाइपिस्ट की परीक्षा 12 और 13 जनवरी को आयोग के कार्यालय में होगी। 

एलडीआर भर्ती परीक्षा 16 को हमीरपुर में

 कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर पोस्ट कोड 925 के तहत 20 फीसदी सीमित सीधी भर्ती (एलडीआर) के माध्यम से लिपिक के पदों को भरने के लिए 16 जनवरी को जिला मुख्यालय हमीरपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लिखित परीक्षा करवाएगा।  आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाक से भेज दिए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों को किसी कारणवश एडमिट कार्ड प्राप्त नहीं हुए हैं, वह आयोग की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सभी अभ्यर्थी आवंटित परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय पर अपने एक नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और फोटो पहचान पत्र सहित उपस्थित हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें