शिमला जिले के ठाकुर रामलाल गर्ल्स स्पोर्ट्स हॉस्टल जुब्बल को भी अपग्रेड किया गया है। यहां अब बॉक्सिंग खेल की शुरुआत की जाएगी, जिसमें लड़कियों के लिए 15 सीटें निर्धारित की गई हैं। बॉक्सिंग कोच का एक पद जॉब ट्रेनी आधार पर भरा जाएगा। स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि नए स्पोर्ट्स हॉस्टलों में कुकिंग और सफाई सेवाएं अधिकृत सेवा प्रदाता के माध्यम से आउटसोर्स की जाएंगी। निदेशालय ने संबंधित उप निदेशकों को निर्देश दिए हैं कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर इन स्पोर्ट्स हॉस्टलों के संचालन की प्रक्रिया शुरू करें और एक सप्ताह के भीतर अनुपालन रिपोर्ट निदेशालय को भेजें।