फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल में दीक्षांत समारोह: 25 वनरक्षकों ने पास किया तीन माह का प्रशिक्षण

Sun, 03 Apr 2022 08:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चायल (सोलन)

सार

तीन माह के प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के आठ वन कार्य मंडल से 25 वन रक्षक ने प्रशिक्षण लिया। मुख्यातिथि ने पासआउट हुए प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान का प्रयोग अपने कार्य क्षेत्र में करें।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में मौजूद अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन प्रशिक्षण संस्थान चायल में हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के वनरक्षकों का प्रथम सत्र दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में निगम प्रबंध निदेशक डॉ. पवनेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। तीन माह के प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के आठ वन कार्य मंडल से 25 वन रक्षक ने प्रशिक्षण लिया। 

विज्ञापन


संस्थान के निदेशक टी वेंकटेशन संयुक्त निदेशक परमिंदर सिंह, वन परिक्षेत्र अधिकारी इंद्र सिंह वर्मा, ब्लॉक ऑफिसर ओम प्रकाश, वरिष्ठ सहायक प्रवीण कुमार ने संस्थान के इतिहास और प्रशिक्षण गतिविधियों का ब्योरा दिया। मुख्यातिथि ने पासआउट हुए प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करने के बाद अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण में अर्जित ज्ञान का प्रयोग अपने कार्य क्षेत्र में करें।

प्रशिक्षण में वन कार्य मंडल नाहन के रूपेश ठाकुर प्रथम, वन कार्य मंडल सोलन के विशाल शर्मा द्वितीय, वन कार्य मंडल शिमला में पंकिल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। दौड़ में रामपुर के अभिषेक प्रथम, सोलन के हरीश द्वितीय, रामपुर के राहुल तृतीय रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सोलन के हरीश कुमार का ग्रुप प्रथम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें